भारत देश में अनेकों ऐसी जगह है जो भक्ति का केंद्र होने का दावा करती है किंतु भक्ति वहां नाम मात्र भी नहीं होती। अनेकों ऐसे आश्रम है जिनके धर्मगुरु और संस्थापक दावा करते हैं कि यह सत्य आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतिपादन पर आधारित हैं किंतु वहां पर अध्यात्म का अ भी नहीं होता। इन्हीं आश्रमों के बीच सच्चे तत्वज्ञान के प्रकाश से जगमगाते सतलोक आश्रम देश भर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित हैं। ऐसा ही एक आश्रम है सतलोक आश्रम धनाना धाम जो कि सोनीपत में स्थित है। आइए जानें आश्रम के विषय में।
सोनीपत की पवित्र धरती पर बना यह आश्रम न केवल लोगों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय है। इस आश्रम में कुछ खास अवसरों पर सतग्रंथ साहेब के अखंड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है जिस समय लाखों लोगों का आना जाना होता है। इसके अतिरिक्त पूरे वर्ष यह आश्रम चौबीसों घंटे खुला रहता है और सभी जरूरी सुविधाएं जैसे भोजन, जल, नहाने धोने की उत्तम व्यवस्था यहां निशुल्क उपलब्ध हैं। आइए प्रेम, भाईचारे, एकता, सत्यभक्ति और अलौकिक तत्वज्ञान से लबरेज इस आश्रम के विषय में अधिक जानें।
संत रामपाल जी महाराज का ज्ञान और दर्शन
संत रामपाल जी महाराज का संदेश सरलता और सत्य पर आधारित है, जो भक्तों को भक्ति के सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके अनुसार सच्चा मोक्ष केवल पूर्ण परमात्मा के यानी कबीर साहेब के ज्ञान को समझने और उसका अनुसरण करने से ही संभव है। यहाँ आकर ऐसा लगता है जैसे एक अदृश्य मानचित्र मिल गया हो, जो हमें हमारे विचारों और भावनाओं का सही मार्ग दिखाता है।
सतलोक आश्रम में क्या अनुभव करें?
सतलोक आश्रम धनाना धाम (Satlok Ashram Dhanana Dham) केवल ठहरने का स्थान नहीं है; यह एक आध्यात्मिक स्थल है जहाँ सच्ची शांति का अनुभव होता है। संत रामपाल जी महाराज द्वारा निर्मित यह आश्रम बहुत ही स्वागतपूर्ण वातावरण प्रदान करता है जहाँ लोग आत्मशांति और आत्म-अन्वेषण को प्रोत्साहित करने वाले कार्यों में भाग ले सकते हैं।
Free Stay in India: निःशुल्क आवास का एक अनोखा अवसर
सतलोक आश्रम में पूरी तरह से निःशुल्क रहने की सुविधा उपलब्ध है, जो हर किसी के लिए रोजमर्रा की ज़िंदगी से एक ब्रेक लेने का अवसर देता है। इस स्थल पर प्रत्येक दिन कुछ नया सीखने का अनुभव होता है। आधुनिक समाज की भौतिक दौड़ से अलग, यह आश्रम भक्ति की जड़ों से जोड़ने में मदद करता है।
धनाना धाम आश्रम (Satlok Ashram Dhanana Dham) में क्या क्या सुविधाएं है?
धनाना आश्रम में कई तरह की सुविधाएं है जैसे
निशुल्क पार्किंग की जगह
आश्रम के ठीक सामने 20 एकड़ की पार्किंग जगह है जो रोड के दूसरी तरफ स्थित है। यहां सत्संग, पाठ इत्यादि के समय आने वाले भक्तजनों की गाड़ियों को पार्क करने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। इसमें 24 घंटे सेवादार मौजूद रहते हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक़्क़त ना हो।
आश्रम का तलाशी रूम
आश्रम में बीड़ी, तंबाकू, शराब, सिगरेट, चमड़े की कोई वर्जित वस्तु आश्रम के अंदर ना पहुंचे इसके लिए, माताओं बहनों के लिए माताओं बहनों द्वारा चेकिंग के लिए एक तलाशी रूम की व्यवस्था की गई है व पुरुषों के लिए अलग तलाशी रूम की व्यवस्था की गई है।
सभी के लिए शौचालय व स्नानघर
सभी के लिए नहाने धोने के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। यहां पर सभी को नि:शुल्क साबुन, मौसम अनुसार ठंडा गरम पानी, इत्यादि चीजें नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं जिनका कभी कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
महिलाओं के लिए शौचालय व स्नानघर अलग बनाए गए हैं। यहां पर भी पानी, साबुन इत्यादि निशुल्क प्रदान किए जाते हैं। यहां की सेवा सिर्फ महिलाए ही देखती हैं।
गर्म पानी के लिए बॉयलर
सर्दियों के मौसम में, खाने-पीने, नहाने धोने के लिए गर्म पानी की आवश्यकता होती है। इसके लिए आश्रम में बॉयलर की व्यवस्था उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर यह बॉयलर किसी भी मौसम में भक्तजनों की सेवा के लिए कभी भी उपयोग में लिए जा सकते हैं।
मोबाइल चार्जिंग स्थल
आश्रम में अलग से मोबाइल चार्जिंग स्थल है जहां पर श्रद्धालु अपने मोबाइल चार्जिंग पर लगा सकते हैं। सत्संग या पाठ के दौरान आने वाले भक्तजन काफी दूर-दूर से आते हैं इस कारण उनके मोबाइल डिस्चार्ज हो जाते हैं। यहां पर उनके मोबाइल को सुरक्षा पूर्वक चार्ज करने की 24 घंटे व्यवस्था है ताकि किसी भी भक्तजन को मोबाइल से संबंधित कोई भी असुविधा ना हो।
जनरेटर रूम
आश्रम में एक अलग से जनरेटर रूम 50×80 स्क्वायर फीट का बनाया गया है जिसमे 4 बड़े जनरेटर लगे हैं जिनकी क्षमता 140hp की हैं ताकि जरूरत वाली चीजों के लिए सुचारू रूप से बिजली प्राप्त हो सके और सत्संग, मोबाइल चार्जिंग या अन्य किसी कार्य के लिए कोई बाधा ना पहुंचे।
विशाल सत्संग पांडाल
आश्रम में विशाल पांडाल है। जहां पर भक्त आत्माएं बैठकर सत्यनारायण की कथा (पूर्ण ब्रह्म परमेश्वर कबीर साहेब का सत्संग) सुनते हैं और ज्ञान यज्ञ के द्वारा मनुष्य जीवन के मूल उद्देश्य को पहचानते हैं।
चिकित्सालय की व्यवस्था
प्राथमिक चिकित्सा के लिए अलग से चिकित्सालय बनाया गया है। हिंदुस्तान के किसी भी कोने से सत्संग सुनने आने वाले व्यक्तियों को अगर कोई उल्टी, दस्त, हल्का फुल्का बुखार या किसी भी प्रकार की कोई छोटी मोटी समस्या होती है तो उसके लिए प्राथमिक चिकित्सा की भी व्यवस्था की गई है।
जूता घर
सभी भक्त आत्माओं के जूते और चप्पल रखने के लिए एक जूता घर की व्यवस्था की गई है। यहां पर जूता सेवादार सत्संग में आने वाले सभी पुण्य आत्माओं के जूते चप्पलों को पूरी सुविधा के साथ रखने, व सत्संग सुनकर जाने वाले सभी भक्तों को वापस देने के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं।
प्रणाम स्थल
श्रीमद भगवत गीता अध्याय 4 श्लोक 34 में तत्वदर्शी संत को दंडवत प्रणाम के बारे में कहा गया है, शास्त्र अनुकूल साधना के लिए एक प्रणाम स्थल बनाया गया है जहां पर सभी श्रद्धालुजन दंडवत प्रणाम कर सकते हैं। क्योंकि संत की तरफ एक कदम बढ़ाने और उसे दंडवत प्रणाम करने से बहुत लाभ मिलता हैं।
संत मिलन को चालिए, तज माया अभिमान ।
जो जो पग आगे धरे, त्यों त्यों यज्ञ समान।।
कबीर परमेश्वर जी ने हमें समझाते हुए बताया है, सतगुरु की तरफ जितने भी कदम बढ़ाते हैं वह सभी एक एक यज्ञ का पुण्य फल देते हैं।
साधु मिले तो एक फल, संत मिले फल चार ।
सतगुरु मिले अनंत फल, कहे कबीर विचार।।
पुस्तकालय
सतलोक आश्रम धनाना धाम (Satlok Ashram Dhanana Dham) में पवित्र हिंदू, पवित्र मुस्लिम, पवित्र सिख, पवित्र ईसाई, पवित्र सभी धर्मों, की पुस्तकों से प्रमाणित ज्ञान के आधार पर बनी पुस्तकों से पुस्तकालय बनाया गया है जहां पर ज्ञान गंगा, गीता तेरा ज्ञान अमृत, जीने की राह, कबीर परमेश्वर, भक्ति से भगवान तक, गहरी नजर गीता में, मुसलमान नहीं समझे ज्ञान कुरआन जैसी और अन्य भी कई पवित्र पुस्तकें प्राप्त होती हैं। पुस्तकों से हम ज्ञानार्जन करके पूर्ण परमेश्वर की प्राप्ति कर सकते हैं।
नामदान स्थल
यहां एक नाम दान दान केंद्र भी है, ताकि जो भी श्रद्धालु तत्वदर्शी संत “संत रामपाल जी महाराज जी” के ज्ञान को समझ कर सत भक्ति करना चाहते हैं, गुरुजी से नाम दीक्षा लेना चाहते हैं ऐसे लोगों को सभी नियम व मर्यादा बताकर सतगुरु जी से नाम दीक्षा दिलवाई जा सके।
नाम दान स्थल के दोनों ही कमरों में अलग-अलग सेवादार होते हैं। माताओं बहनों वाले कक्ष में माताएं बहने सेवादार होती हैं और भगत भाइयों वाले कक्ष में भगत भाई सेवादार होते हैं। दोनों को अलग-अलग स्थान पर नाम दीक्षा दिलाई जाती है। जहां पर पवित्र सभी ग्रंथों के अनुसार और प्रमाणित, सत भक्ति व सभी देवी देवताओं की शास्त्र अनुकूल साधना प्रदान की जाती है।
भंडार घर
सतलोक आश्रम धनाना धाम (Satlok Ashram Dhanana Dham) में एक भंडार घर भी है। कुल मिलाकर आश्रम में भंडारे की एक बहुत अच्छी व्यवस्था प्राप्त होती है। यहां का भंडारा कभी समाप्त नहीं होता चाहे कितने भी लोग आ जाएं क्योंकि यह भंडारा पूर्ण परमेश्वर कबीर साहिब द्वारा, सतलोक से लाया जाता है।
रोटी बनाने के लिए मशीनें और भट्टियां
पाठ प्रकाश के समय पर भक्त जनों की संख्या काफी ज्यादा होती है इसीलिए रोटियां बनाने के लिए यहां मशीनों का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ साथ यहाँ बड़ी-बड़ी भट्टियों के माध्यम से भंडारा तैयार होता है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में एग्जॉस्ट फैन भी लगाए गए हैं। यह भंडारा कभी भी खत्म नहीं होता। यहाँ का भोजन शुद्ध देसी घी से ही बनता है जो अत्यंत ही मनमोहक और आनंददायक है और पृथ्वी का सबसे अनमोल भोज्य पदार्थ है।
हर वर्ग और समुदाय से है संत रामपाल जी महाराज के शिष्य
सतलोक आश्रम में हर कोई सिर्फ एक आगंतुक नहीं है, बल्कि यहाँ के एक बड़े आध्यात्मिक परिवार का हिस्सा है। यहाँ विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग मिलते हैं जो उन्हें संत रामपाल जी महाराज से मिले आध्यात्मिक लाभों के अनुभवों को बताकर आपके जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं।
प्राकृतिक सुंदरता का आनंद
सोनीपत, हरियाणा के सुंदर प्राकृतिक वातावरण में स्थित सतलोक आश्रम शहर की भागदौड़ से परे एक शांतिपूर्ण स्थान है। यहाँ सब कुछ बहुत अच्छे से व्यवस्थित है, जिससे सभी भक्तों का अनुभव सकारात्मक और अद्भुत हो जाता है।
सतलोक आश्रम धनाना धाम कैसे पहुंचें: देशभर के श्रद्धालुओं के लिए संपूर्ण यात्रा मार्गदर्शिका
सोनीपत (हरियाणा): सतलोक आश्रम धनाना धाम भारत के प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में से एक है, जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु एवं आगंतुक पहुंचते हैं। यह आश्रम केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।
सोनीपत जिले के धनाना गांव में स्थित यह पवित्र स्थल तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है। यही वह स्थान है जहां उनका जन्म हुआ, उनका बचपन बीता तथा उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसी कारण यह स्थान श्रद्धालुओं और आध्यात्मिक जिज्ञासुओं के लिए अत्यंत पूजनीय माना जाता है।
यह मार्गदर्शिका श्रद्धालुओं को आश्रम तक सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचने हेतु प्रमाणिक मार्ग, परिवहन सुविधाएं और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करती है।
सतलोक आश्रम धनाना धाम का सटीक स्थान
📍 पता:
सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम,
गांव धनाना अहलादपुर, तहसील गोहाना,
जिला सोनीपत, हरियाणा – 131304
👉 गूगल मैप लोकेशन
धनाना, सोनीपत जिले की गोहाना तहसील में स्थित एक गांव है, जो आसपास के शहरों एवं कस्बों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
धनाना धाम का आध्यात्मिक महत्व
सतलोक आश्रम धनाना धाम केवल एक आश्रम नहीं, बल्कि एक पवित्र उद्गम स्थल है।
- यह तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज की जन्मस्थली है
- यही वह स्थान है जहां उनका बचपन एवं प्रारंभिक जीवन व्यतीत हुआ
- इसी गांव में उनकी शिक्षा एवं संस्कारों की नींव रखी गई
इन्हीं कारणों से धनाना धाम एक अत्यंत महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित है, जहां श्रद्धालु सच्चे ज्ञान और भक्ति के मूल स्रोत से जुड़ने के लिए आते हैं।
वर्तमान में यह आश्रम आध्यात्मिक जागरूकता, सत्य ज्ञान और सामाजिक सुधार का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
नजदीकी रेलवे स्टेशन
आश्रम के निकटतम रेलवे स्टेशन निम्नलिखित हैं:
- गोहाना रेलवे स्टेशन – लगभग 10 से 15 किमी
- सोनीपत रेलवे स्टेशन – लगभग 50 से 60 किमी
रेलवे स्टेशन से आगे का मार्ग:
- ऑटो-रिक्शा, टैक्सी एवं स्थानीय वाहन उपलब्ध
- यात्रा समय: लगभग 20 से 60 मिनट
रेल मार्ग द्वारा दिल्ली, हरियाणा एवं आसपास के राज्यों से यहां पहुंचना सुविधाजनक है।
बस सुविधा (Bus Connectivity)
निकटतम बस स्टैंड:
- गोहाना बस स्टैंड – लगभग 10 से 15 किमी
बस सेवाएं उपलब्ध:
- हरियाणा रोडवेज एवं अन्य स्थानीय परिवहन
नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं:
- दिल्ली
- रोहतक
- पानीपत
- जींद
यात्री गोहाना पहुंचकर वहां से स्थानीय साधनों द्वारा आश्रम तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
लाखन माजरा से सतलोक आश्रम धनाना धाम की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाती है। लाखन माजरा पहुंचने के बाद श्रद्धालु इस सेवा के माध्यम से आसानी से आश्रम तक पहुंच सकते हैं। यह व्यवस्था यात्रियों के लिए सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करती है।
नजदीकी हवाई अड्डे
हवाई अड्डा | दूरी | समय |
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली) | लगभग 80–100 किमी | 2–3 घंटे |
हिसार हवाई अड्डा | लगभग 100–120 किमी | 2–3 घंटे |
बेहतर कनेक्टिविटी के कारण दिल्ली हवाई अड्डा सबसे उपयुक्त विकल्प माना जाता है।
संपर्क सूत्र (सतलोक आश्रम धनाना धाम)
📞 9992600161
📞 9992600162
आगंतुकों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पूर्व संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें।
आश्रम में उपलब्ध विश्वस्तरीय सुविधाएं
सतलोक आश्रम धनाना धाम की व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित एवं पूर्णतः निःशुल्क हैं।
मुख्य सुविधाएं:
- विशाल पार्किंग स्थल:
कार, बस एवं अन्य वाहनों के लिए पर्याप्त व्यवस्था - जूता रखने की सुविधा:
सुरक्षित एवं व्यवस्थित टोकन प्रणाली - मोबाइल चार्जिंग सुविधा:
24 घंटे उपलब्ध - स्वच्छ शौचालय एवं स्नानघर:
पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग सुव्यवस्थित व्यवस्था - निःशुल्क आवास व्यवस्था:
श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रहने की सुविधा - 24 घंटे निःशुल्क भंडारा:
सभी आगंतुकों के लिए लगातार भोजन उपलब्ध - शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छ वातावरण
- सेवादारों की उपलब्धता:
हर समय सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु उपस्थित
आध्यात्मिक गतिविधियां एवं वातावरण
आश्रम का वातावरण अत्यंत शांत एवं अनुशासित है, जहां:
- नियमित रूप से सत्संग आयोजित किए जाते हैं
- श्रद्धालु सच्चे आध्यात्मिक ज्ञान को सुन सकते हैं
- वातावरण शांति, एकता एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देता है
यह केवल दर्शन का स्थान नहीं, बल्कि जीवन को समझने और आध्यात्मिक उन्नति का केंद्र है।
आगामी भंडारा एवं प्रमुख आध्यात्मिक आयोजन (2026)
वर्ष 2026 में, 629वां कबीर प्रकट दिवस 29 जून को मनाया जा रहा हैं जो कि हर साल ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सन 1398 में कबीर परमेश्वर इसी दिन काशी में लहरतारा तालाब पर कमल के फूल पर प्रकट हुए थे। इस शुभ अवसर के उपलक्ष्य में 27 से 29 जून 2026 तक तीन दिवसीय अखंड पाठ और भंडारे का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन देश-विदेश के 13 सतलोक आश्रम:
- सतलोक आश्रम कुरूक्षेत्र, हरियाणा, भारत
- सतलोक आश्रम भिवानी, हरियाणा, भारत.
- सतलोक आश्रम मुंडका, दिल्ली, भारत.
- सतलोक आश्रम शामली, उत्तर प्रदेश, भारत.
- सतलोक आश्रम खमाणों, पंजाब, भारत.
- सतलोक आश्रम धूरी, पंजाब, भारत
- सतलोक आश्रम सोजत, राजस्थान, भारत.
- सतलोक आश्रम इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत.
- सतलोक आश्रम बैतूल, मध्य प्रदेश, भारत.
- सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम, हरियाणा, भारत.
- सतलोक आश्रम धनुषा, नेपाल
- सतलोक आश्रम धवलपुरी, महाराष्ट्र
- सतलोक आश्रम महोली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश
में आयोजित होता हैं।
इसका सीधा प्रसारण आप हमारे यूट्यूब चैनल “संत रामपाल जी महाराज” पे देख सकते है।
मुख्य उद्देश्य:
- विश्व शांति
- आध्यात्मिक जागरूकता
सुविधाएं:
- नि:शुल्क भोजन (भंडारा)
- नि:शुल्क रहने की व्यवस्था
- स्वच्छ वातावरण
महत्वपूर्ण सूचना
यह आश्रम सभी के लिए खुला है।
देश-विदेश से कोई भी व्यक्ति यहां आकर सत्संग सुन सकता है और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर सकता है।
निष्कर्ष
सतलोक आश्रम धनाना धाम सड़क, रेल और हवाई मार्ग से सुगमता से पहुंचा जा सकता है। संत रामपाल जी महाराज की जन्मस्थली होने के कारण इसका आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष है। उत्कृष्ट सुविधाएं, निःशुल्क सेवाएं और शांत वातावरण इसे आध्यात्मिक उन्नति और आत्मिक शांति के लिए एक विशिष्ट केंद्र बनाते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप संत रामपाल जी महाराज के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर सकते हैं:
वेबसाइट: www.jagatgururampalji.org
यूट्यूब: Sant Rampal Ji Maharaj
फेसबुक: Spiritual Leader Sant Rampal Ji
X (ट्विटर): @SaintRampalJiM
जीवन को एक नई दिशा दें
बहुत से लोग सतलोक आश्रम से एक नया उद्देश्य और जुड़ाव लेकर लौटते हैं। जैसे कि आपके जीवन का खोया हुआ सुख यहाँ मिल जाता है। आश्रम की शिक्षाएँ और अनुभव व्यक्ति को एक अधिक संतोषजनक और अर्थपूर्ण जीवन की ओर मार्गदर्शित करते हैं।
हरियाणा के सोनीपत में स्थित सतलोक आश्रम धनाना धाम, उन लोगों के लिए एक ज्योति है जो आत्म-जागृति और आत्म-विकास की तलाश में हैं। यहाँ का शांत और आध्यात्मिक वातावरण सभी के लिए एक अद्भुत स्थान है। इस शांति स्थल में अपनी आत्मिक यात्रा शुरू करने के लिए आइए और यहाँ की गहरी शिक्षाओं और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कीजिए। आप सतलोक आश्रम के यूट्यूब चैनल से जुड़े रह सकते हैं ताकि भविष्य के समागमों की जानकारी मिल सके।
संत रामपाल जी महाराज यूट्यूब चैनल: Sant Rampal Ji Maharaj Official
